Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Mann Ki Baat’ की 100वीं कड़ी के प्रसारण के सम्मान में न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी ने जारी किए प्रस्ताव

April 30, 2023

‘Mann Ki Baat’ की 100वीं कड़ी के प्रसारण के सम्मान में न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी ने जारी किए प्रस्ताव

समरसेट (अमेरिका) : न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी के प्रसारण के सम्मान में विशेष प्रस्ताव जारी किए हैं। प्रस्तावों में कहा गया है कि यह ‘‘अहम’’ प्रसारण ‘‘सुशासन को बढ़ावा देने और लोकतंत्र को मजबूत करने’’ के लिए संचार का एक प्रभावी साधन बन गया है। न्यूयॉर्क राज्य द्वारा 26 अप्रैल, 2023 को सीनेट और असेम्बली में पारित किए गए प्रस्ताव में 30 अप्रैल को ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी के प्रसारण पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बधाई दी गई है।

सीनेट में इस प्रस्ताव को भारतीय-अमेरिकी सीनेटर केविन थॉमस और असेम्बली की भारतीय-अमेरिकी महिला सदस्य जेनिफर राजकुमार ने पेश किया था। न्यूजर्सी ‘जनरल असेम्बली’ में यह प्रस्ताव राज मुखर्जी द्वारा पेश किया गया। इस अवसर पर एडिसन के मेयर सैम जोशी ने भी प्रस्ताव पेश किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर को शनिवार देर रात यहां एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम में ये प्रस्ताव सौंपे गए। इस कार्यक्रम में भी ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का प्रसारण किया गया। जयशंकर ने इस अवसर पर भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों को संबोधित किया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरूआत तीन अक्टूबर 2014 को हुई थी और इसका प्रसारण हर महीने के आखिरी रविवार को होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें