Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूयार्क पुलिस ने रोकी फ्रांस के राष्ट्रपति की कार, मैक्रों ने लगाया ट्रंप को फोन

September 24, 2025

न्यूयार्क पुलिस ने रोकी फ्रांस के राष्ट्रपति की कार, मैक्रों ने लगाया ट्रंप को फोन

न्यूयार्क: न्यूयार्क शहर में एक दिलचस्प वाक्या हुआ, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की गाड़ी को बीच रोड पर ही पुलिस ने रोक दिया। इस पर मैक्रों ने तुरंत अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया। बता दें कि न्यूयार्क में 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का सत्र चल रहा था, जिसमें लगभग 200 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकारी प्रमुख, मंत्री और हजारों राजनयिक भाग ले रहे हैं। सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ यह रोमांचक घटना घटी।

यूएनजीए में लंबे भाषण के बाद मैक्रों दूतावास की ओर लौट रहे थे, लेकिन सड़क बंद होने की वजह से उन्हें बीच में ही रुकना पड़ा। न्यूयार्क पुलिस ने ट्रंप के काफिले को प्राथमिकता देते हुए उनकी कार को रोक लिया। इसके बाद मैक्रों गाड़ी से बाहर निकले और बैरिकेड्स के बारे में पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप का काफिला आ रहा है। इसके बाद मैक्रों ने मुस्कुराते हुए ट्रंप को फोन किया और रास्ता खोलने की अपील की। पूरी घटना की वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… इन रूटों पर मार्च और अप्रैल में कैंसिल रहेंगी कई ट्रेनें, टिकट बुक करने से पहले चैक करें लिस्ट  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें