Site icon Dainik Savera Times

New York Ram Mandir: राम मंदिर की प्रतिकृति न्यूयॉर्क में ‘भारत दिवस’ पर होने वाली परेड का बनेगी हिस्सा

वांशिगटन : न्यूयॉर्क में ‘भारत दिवस’ के मौके पर 18 अगस्त को होने वाली परेड में राम मंदिर की प्रतिकृति प्रर्दिशत की जाएगी। इस आयोजन में न्यूयॉर्क और उसके आसपास से हजारों भारतीय अमेरिकी शामिल होंगे। विश्व हिन्दू परिषद अमेरिका के महासचिव अमिताभ मित्तल के अनुसाऱ मंदिर की प्रतिकृति 18 फुट लंबी, नौ फुट चौड़ी और आठ फुट ऊंची होगी।

यह पहली बार होगा जब राम मंदिर की प्रतिकृति अमेरिका में प्रर्दिशत की जाएगी। न्यूयॉर्क में हर वर्ष ‘भारत दिवस’ पर होने वाली यह परेड भारत के बाहर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सबसे बड़ा आयोजन है। यह परेड हर साल मिडटाउन न्यूयॉर्क में ‘ईस्ट 38 स्ट्रीट’ से ‘ईस्ट 27 स्ट्रीट’ तक निकाली जाती है जिसे 1,50,000 से अधिक लोग देखने आते हैं।

‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन’ (एफआईए) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परेड में विभिन्न भारतीय अमेरिकी समुदायों और उनकी संस्कृति की विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाली ढेर सारी झांकियां न्यूयॉर्क की सड़कों पर देखने को मिलेंगी। विहिप-अमेरिका ने हाल में राम मंदिर रथ यात्रा का आयोजन किया था जिसने 60 दिन में 48 राज्यों के 851 मंदिरों को कवर किया था।

Exit mobile version