Site icon Dainik Savera Times

न्यूजीलैंड में “कंफर्ट वूमेन” विषय पर मूर्ति स्थापित करने की योजना

new-zealand-plans-to-erect-a-statue-on-the-theme-of-comfort-women

new-zealand-plans-to-erect-a-statue-on-the-theme-of-comfort-women

ब्रिटेन के “द गार्जियन” और न्यूजीलैंड के “1news” आदि की रिपोर्टों के अनुसार न्यूज़ीलैंड अपने सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में दक्षिण कोरिया के गैरसरकारी संगठन द्वारा दान की गई “कंफर्ट वूमेन” थीम वाली मूर्ति स्थापित करने पर विचार कर रहा है।  

रिपोर्टों में कहा गया है कि न्यूज़ीलैंड स्थित जापानी दूतावास ने इसका कड़ा विरोध किया है। जापानी राजदूत सोसुके ओज़ावा ने कहा कि इससे जापान-दक्षिण कोरिया के सहयोग पर असर पड़ेगा और जापान-न्यूज़ीलैंड संबंधों को नुकसान पहुंचेगा।

“द गार्जियन” ने कहा कि न्यूज़ीलैंड स्थित दक्षिण कोरिया के दूतावास ने अभी तक इस बारे में जवाब नहीं दिया है। वहीं, न्यूज़ीलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह मूर्ति संवेदनशील है, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर स्थित मूर्तियों और स्मारकों से संबंधित मामलों का निर्णय स्थानीय सरकार और समुदाय द्वारा स्वयं किया जाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version