Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Quad leaders का अगला शिखर सम्मेलन भारत में, मंत्रियों ने किया स्वागत

July 30, 2024

Quad leaders का अगला शिखर सम्मेलन भारत में, मंत्रियों ने किया स्वागत

न्यूयॉर्क : इस साल के अंत में क्वाड लीडर्स का शिखर सम्मलेन भारत में होने जा रहा है, क्वाड विदेश मंत्रियों ने इसका स्वागत किया है। इस सम्मलेन में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत आ सकते हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री योको कामिकावा ने सोमवार को टोक्यो में बैठक के बाद एक संयुक्त बयान में भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन के आयोजन का स्वागत किया। इस साल के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की बारी भारत की है। यह पहले जनवरी में आयोजित होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि बाइडेन इसमें शामिल नहीं हो पाते।

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता सलाहकार जॉन किर्बी ने पिछले सप्ताह पुष्टि की थी कि बाइडेन भारत में आगामी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम इस साल क्वाड लीडर शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अभी इसके लिए कैलेंडर में कुछ भी तय नहीं है।‘ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की भागीदारी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। 2023 में पिछले शिखर सम्मेलन का समय और स्थान भी बाइडेन के कारण बाधित हुआ था। रोटेशन के अनुसार, इसे ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाना था, लेकिन बाइडेन ने अंतिम समय में घरेलू मजबूरियों का हवाला देते हुए इसे रद्द कर दिया। बाद में इसे हिरोशिमा में स्थानांतरित कर दिया गया। बाइडेन ने इस महीने घोषणा की कि वह राष्ट्रपति के रूप में एक और कार्यकाल की रेस से हट रहे हैं। वो पिछले साल सितंबर में भारत आये थे जब जी 20 शिखर सम्मलेन हुआ था जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें