अबुजा: उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक भीषण नाव हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी एक नाव पेड़ की शाखा से टकराकर नदी में पलट गई, जिससे अब तक 31 लोगों की जान जा चुकी है और कई अब भी लापता हैं।
नाव में सवार थे 90 लोग
घटना उस वक्त घटी जब करीब 90 लोग एक नाव में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नाव क्षमता से अधिक भरी हुई थी, और नदी के तेज बहाव के कारण नियंत्रण खो बैठी। अचानक नाव एक बड़े पेड़ की डाल से टकरा गई और संतुलन बिगड़ने से पलट गई।
सुरक्षा बलों द्वारा बचाव कार्य जारी
स्थानीय प्रशासन और राहत दलों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि शेष यात्रियों की तलाश अभी भी जारी है।
ये भी पढ़ें: पद्म सम्मान 2027 के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई है आखिरी तारीख
मेष: दिन शुभ रहेगा...