Site icon Dainik Savera Times

Nigeria ने कानूनों का उल्लंघन करने के लिए Meta पर 22 करोड़ डॉलर का लगाया जुर्माना

अबुजा: नाइजीरिया के संघीय प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता संरक्षण आयोग (एफसीसीपीसी) ने कहा कि उसने फेसबुक और व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर डेटा साझा करने की जांच के बाद स्थानीय उपभोक्ता और डेटा संरक्षण कानूनों का उल्लंघन करने के लिए मेटा पर 22 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। आयोग ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अंतिम आदेश में केवल दो सौ बीस मिलियन अमेरिकी डॉलर का मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है।

’प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म पर नाइजीरियाई उपयोगकर्ताओं के डेटा का उनकी सहमति के बिना दुरुपयोग किया, अपनी प्रमुख बाजार स्थिति का दुरुपयोग किया और समान नियमों वाले अन्य न्यायालयों की तुलना में नाइजीरियाई लोगों के साथ भेदभावपूर्ण और असमान व्यवहार किया। यूरोपीय नियामकों ने व्यक्तिगत डेटा गोपनीयता मुद्दों के लिए कंपनी पर बार-बार जुर्माना लगाया है। आयरलैंड ने यूरोपीय संघ से संयुक्त राज्य अमेरिका में व्यक्तिगत डेटा के हस्तांतरण से संबंधित उल्लंघनों के लिए मेटा पर रिकॉर्ड 1.2 अरब यूरो का जुर्माना लगाया।

Exit mobile version