Site icon Dainik Savera Times

जी- 20 की शिखर बैठक में भाग लेने पहुंचे नाइजीरिया के राष्ट्रपति

नयी दिल्ली: नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू – जी- 20 की शिखर बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार तड़के भारत पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने पालम सैन्य हवाई अड्डे पर श्री बोला का स्वागत किया। प्रोफेसर बघेल ने एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया कि जी 20 शिखर बैठक में शामिल होने के लिए आने वाले सभी राष्ट्राध्यक्षों में से भारत में सर्वप्रथम आगमन नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू का हुआ है।

उन्होंने कहा, “भारत सरकार की ओर से उनका स्वागत करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ । अतिथि देवो भव की परंपरा को निभाने वाले हमारे देश में उनका हम हृदय पूर्वक स्वागत करते हैं।” इस अवसर पर नाइजीरिया के विदेश मंत्री युसूफ तुग्गर और भारत में नाइजीरिया के उच्चायुक्त अहमद सूले भी उपस्थित थे। जी 20 की शिखर बैठक नई दिल्ली में नौ सितंबर और 10 सितंबर को आयोजित की जा रही है।

Exit mobile version