Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी से नौ लोगों की मौत

May 7, 2023

अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी से नौ लोगों की मौत

6 मई को, अमेरिका के टेक्सास के डलास में एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हुई, जिसमें बंदूकधारी सहित 9 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए।
स्थानीय दमकल अधिकारियों ने 6 मई की शाम को बताया कि बंदूकधारी सहित 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 9 लोगों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें से 2 की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक 5 साल का बच्चा भी शामिल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकधारी को पुलिस ने मार गिराया है, पुलिस ने शूटर की पहचान उजागर नहीं की है।
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को शूटिंग के बारे में जानकारी दी गई है, और व्हाइट हाउस स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और कानून प्रवर्तन और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।
(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें