Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

रूस के साथ शांति संधि पर जापान के रुख में कोई बदलाव नहीं

टोक्यो: जापान के विदेश मंत्री योको कामिकावा ने गुरुवार को कहा कि क्षेत्रीय विवाद को हल करने और रूस के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए कुरील द्वीप समूह (इटुरुप, कुनाशीर, शिकोटन और हाबोमाई) को लेकर उनके देश के रूख में काेई बदलाव नहीं आया है। कामिकावा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जहां तक ​​उत्तरी क्षेत्र का सवाल है, हम क्षेत्रीय मुद्दे को सुलझाने और शांति संधि संपन्न करने की दिशा पर दृढ़ता से कायम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जापान रूस के खिलाफ अपनी प्रतिबंध नीति जारी रखेगा, लेकिन यह देश के राष्ट्रीय हितों के अनुरूप होगा।

Exit mobile version