Site icon Dainik Savera Times

 Asian-American समुदाय के लिए Trump से बड़ा कोई पैरोकार नहीं: ट्रंप की चुनाव-प्रचार अभियान टीम 

वांशिगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव-प्रचार अभियान टीम ने कहा कि एशियाई-अमेरिकी समुदाय के लिए उनसे (डोनाल्ड ट्रंप) बड़ा कोई पैरोकार नहीं है। ट्रंप की चुनाव-प्रचार अभियान टीम ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब अमेरिका में एक दिन पहले हुए सव्रे में यह पता चला है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस एशियाई-अमेरिकी मतदाताओं के बीच ट्रंप से 38 अंकों से आगे हैं।
ट्रंप की चुनाव-प्रचार अभियान टीम के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने बताया, ‘‘एएपीआई समुदाय के लिए डोनाल्ड ट्रंप से बड़ा कोई समर्थक नहीं रहा है क्योंकि उन्होंने ऐसा माहौल बनाया जहां सभी को विविधता, समान अवसर और समृद्धि मिले। चेउंग ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘जो कोई भी इसके विपरीत कहता है वह घृणित रूप से एएपीआई समुदाय का उपयोग अपना राजनीतिक खेल खेलने के लिए कर रहा है।
ट्रंप का 2024 का अभियान एशियाई-अमेरिकियों की ताकत और सफलताओं पर आगे बढ़ रहा है ताकि उन्हें अगले कार्यकाल में ऐतिहासिक जीत मिल सके। सव्रे के मुताबिक, अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में 66 प्रतिशत एशियाई अमेरिकी मतदाता कमला हैरिस के पक्ष में जबकि 28 प्रतिशत ट्रंप के समर्थन में वोट कर सकते हैं। छह प्रतिशत मतदाता ऐसे भी हैं जो किसी अन्य उम्मीदवार के लिए मतदान कर सकते हैं या अनिíणत हैं।
Exit mobile version