Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोबेल पुरस्कार 2023: Jon Fosse को साहित्य में मिलेगा नोबेल पुरस्कार

October 5, 2023

नोबेल पुरस्कार 2023: Jon Fosse को साहित्य में मिलेगा नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोल्म : साहित्य में 2023 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। इस वर्ष यह पुरस्कार जॉन फॉसे को प्रदान किया जाएगा जो नॉर्वेजियन लेखक हैं। जानकरी के अनुसार, यह पुरस्कार उन्हें उनके नवोन्मेषी नाटकों और गद्य के लिए दिया जाएगा जो अनकही को आवाज देते हैं। जॉन फॉसे दुनिया के सबसे प्रसिद्ध नाटककारों में से एक हैं। उनके लेखन में नाटक, उपन्यास, कविता संग्रह, निबंध, बच्चों की किताबें और अनुवाद सहित विभिन्न शैलियाँ शामिल हैं। साहित्य में नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Manish Sisodia की जमानत याचिका टली, 12 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

नोबेल पुरस्कार एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जिसे नोबेल फाउंडेशन द्वारा प्रशासित किया जाता है और मानव जाति में उनके असाधारण योगदान के लिए लोगों को दिया जाता है। जिन क्षेत्रों में पुरस्कार दिया जाता है उनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें