आज से शुरू हो जाएगी Nobel Prize की घोषणा

स्टॉकहोमः नोबेल पुरस्कार की 6 दिवसीय घोषणाएं सोमवार से होने लगेंगी और इसकी शुरुआत चिकित्सा के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के विजेता के नाम की घोषणा के साथ होगी। पिछले साल स्वीडिश वैज्ञनिक स्वांते पाबो ने मानव विकास क्रम में खोज के लिए फिजियोलॉजी या चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार.

स्टॉकहोमः नोबेल पुरस्कार की 6 दिवसीय घोषणाएं सोमवार से होने लगेंगी और इसकी शुरुआत चिकित्सा के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के विजेता के नाम की घोषणा के साथ होगी। पिछले साल स्वीडिश वैज्ञनिक स्वांते पाबो ने मानव विकास क्रम में खोज के लिए फिजियोलॉजी या चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीता था। उनकी खोज ने निएंडरथाल डीएनए के रहस्यों का खुलासा किया था, जिसने गंभीर कोविड -19 के प्रति हमारी संवेदनशीलता सहित हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के सिलसिले में महत्वपूर्ण अंतर्दृिष्ट प्रदान की थी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Jalandhar में सामने आया चौंकाने वाला मामला, 3 सगी बहनों की ट्रंक में मिली लाश

निएंडरथाल वास्तव में प्राचीन मानव समूह के सदस्य थे जो कम से कम 200,000 साल पहले, प्लेइस्टोसिन युग के दौरान उभरा था। निएंडरथाल यूरोप के अटलांटिक क्षेत्रों से लेकर पूर्व में मध्य एशिया तक यूरेशिया में और सुदूर उत्तर से लेकर वर्तमान बेल्जियम तक और सुदूर दक्षिण से लेकर भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम एशिया तक फैले थे। माना जाता है कि यह समूह मानव अनुकूलन का एक उल्लेखनीय प्रमाण है। चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार स्वांते पाबो के परिवार में दूसरा पुरस्कार था। पाबो के पिता सुने बजर्स्ट्रॉम ने 1982 में चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार जीता था।

बड़ी खबरें पढ़ेंः खेत जा रहे किसानों को कार ने कुचला, 2 की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञन और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा 9 अक्टूबर को की जाएगी। पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर अर्थात दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। यह धनराशि पुरस्कार के संस्थापक, स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत से आती है, जिनकी 1896 में मृत्यु हो गई थी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Zimbabwe में हुआ विमान हादसा, भारतीय खनन कारोबारी और उसके बेटे समेत 6 लोगों की मौत

स्वीडिश मुद्रा के गिरते मूल्य के कारण इस वर्ष पुरस्कार राशि में 1 मिलियन यानी दस लाख क्रोनर की बढ़ोतरी की गई।पुरस्कार विजेताओं को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर 10 दिसंबर को समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। प्रतिष्ठित शांति पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा के अनुसार ओस्लो में दिया जाता है, जबकि दूसरे पुरस्कार समारोह का आयोजन स्टॉकहोम में किया जाता है।

- विज्ञापन -

Latest News