Dainik Savera Times

अमेरिका में चुनाव से पहले North Korea ने समुद्र की ओर दागीं कई Ballistic Missiles

North Korea Fired Ballistic Missiles

North Korea Fired Ballistic Missiles : उत्तर कोरिया ने मंगलवार को पूर्वी समुद्र की ओर कम दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। दक्षिण कोरियाई सेना ने यह जानकारी दी। प्योंगयोंग ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव से कुछ घंटे पहले अपनी अ प्रणाली का प्रदर्शन किया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने तत्काल यह नहीं बताया कि उत्तर कोरिया ने कितनी मिसाइल दागीं।
North Korea Fired Ballistic Missiles
North Korea Fired Ballistic Missiles
जापान के रक्षा मंत्रलय ने कहा कि माना जाता है कि मिसाइल पहले ही समुद्र में गिर चुकी हैं और इससे किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। यह घटनाक्रम उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन द्वारा अमेरिका तक पहुंचने के लिए डिजाइन की गई देश की नवीनतम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण की निगरानी किए जाने के कुछ दिन बाद हुआ है। इसके जवाब में, अमेरिका ने रविवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया और जापान के साथ एक त्रिपक्षीय अभ्यास में लंबी दूरी के बी-1बी बमवर्षक का इस्तेमाल किया था।
Exit mobile version