Site icon Dainik Savera Times

North Korea ने Yellow Sea की ओर दागीं कई मिसाइलें: South Korea

सोल: दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को पीले सागर की ओर कई क्रूज मिसाइलें दागीं। योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक द. कोरिया की सेना के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने घोषणा की कि उ. कोरिया ने आज तड़क करीब चार बजे मिसाइलें दागीं, लेकिन विश्लेषण लंबित होने के कारण उन्होंने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

जेसीएस ने संवाददाताओं को भेजे एक टेक्स्ट संदेश में कहा, “निगरानी और सतर्कता को मजबूत करते हुए हमारी सेना अमेरिका के साथ निकट सहयोग से पूर्ण तत्परता बना रखी है।” उल्लेखनीय है कि द. कोरिया और अमेरिका ने गुरुवार को 11 दिवसीय उलची फ्रीडम शील्ड (यूएफएस) अभ्यास समाप्त किया। उ. कोरिया ने इस अभ्यास की निंदा करते हुए इसे आक्रमण का पूर्वाभ्यास बताया था।

Exit mobile version