Site icon Dainik Savera Times

उत्तर कोरिया ने जापान के समुद्र की ओर तीन मिसाइलें दागी

टोक्यो: उत्तर कोरिया ने 50 किलोमीटर की ऊंचाई पर 350 किलोमीटर तक उड़ान भरने वाली तीन मिसाइलें जापान के समुद्र की ओर दागीं है। क्योदो समाचार एजेंसी ने जापान के रक्षा मंत्रालय के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों मिसाइलें जापान के समुद्र में गिरीं। इससे पहले दिन में, योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि उत्तर कोरिया ने जापान के सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी।

इस साल यह बैलिस्टिक मिसाइल का दूसरा प्रक्षेपण था। पिछला 14 जनवरी को हुआ था। उत्तर कोरियाई राज्य संचालित समाचार एजेंसी केसीएनए ने फरवरी के मध्य में बताया कि प्योंगयांग ने सतह से समुद्र तक मार करने वाली एक नई मिसाइल, पदासुरी-6 का परीक्षण किया था। दक्षिण कोरियाई ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने उसी दिन कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से जापान सागर की ओर कई अनिर्दिष्ट क्रूज मिसाइलें दागी थीं।

Exit mobile version