Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर कोरिया ने नई क्रूज मिसाइलों का किया सफल परीक्षण

January 25, 2024

उत्तर कोरिया ने नई क्रूज मिसाइलों का किया सफल परीक्षण

सोलः उत्तर कोरिया ने गुरुवार को कहा कि उसने शक्तिशाली हथियार प्रणालियों को विकसित करने के लिए नियमित और अनिवार्य गतिविधियों के हिस्से के रूप में पहली बार क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है। एक समाचार एजेंसी ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि बुधवार को किए गए मिसाइल प्रक्षेपण से उत्तर कोरिया के पड़ोसी देशों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है और इसका क्षेत्रीय सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है।

समाचार एजेंसी ने कहा, कि ‘परीक्षण हथियार प्रणाली के निरंतर अपडेट की एक प्रक्रिया है और मिसाइल जनरल ब्यूरो और इसके संबद्ध रक्षा विज्ञान संस्थानों की एक नियमित और अनिवार्य गतिविधि है।’ हालांकि उसने मिसाइलों के उड़ान विवरण का खुलासा नहीं किया। दक्षिण कोरियाई सेना ने बुधवार को कहा कि उसने सुबह करीब सात बजे उत्तर कोरिया द्वारा पीले सागर की ओर कई क्रूज मिसाइलें दागे जाने का पता लगाया।

सितंबर 2023 के बाद से यह उत्तर कोरिया का पहला ज्ञात क्रूज मिसाइल प्रक्षेपण है। इससे पहले देश ने पीले सागर की ओर नकली परमाणु हथियारों के साथ लंबी दूरी की दो रणनीतिक क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें