Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर कोरिया ने इस साल दूसरी बार पूर्वी समुद्र में मिसाइल परीक्षण किया

January 14, 2025

उत्तर कोरिया ने इस साल दूसरी बार पूर्वी समुद्र में मिसाइल परीक्षण किया

सियोल: उत्तर कोरिया ने मंगलवार को इस साल दूसरी बार पूर्वी समुद्र की ओर कई मिसाइलों का परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी। दक्षिण कोरियाई सेना के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि मिसाइलों को उत्तरी अंतर्देशीय क्षेत्र से दागा गया था और ऐसा प्रतीत होता है कि वे कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें थीं। हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं है कि मिसाइलें समुद्र में कितनी दूरी पर जाकर गिरीं। अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कोरियाई सेना ने इस संबंध में जानकारी अमरीका और जापान की सेनाओं के साथ साझा करते हुए निगरानी तंत्र को सक्रिय कर दिया है। पिछले सप्ताह बैलिस्टिक मिसाइल के प्रक्षेपण के बाद 2025 में यह उत्तर कोरिया का दूसरा मिसाइल प्रक्षेपण है। उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसने छह जनवरी को नयी ‘हाइपरसोनिक मिसाइल’ का परीक्षण किया था।

ये भी पढ़ें:  अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी जी के हुए विशेष “चरण दर्शन”, जानें इसका विशेष महत्व

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें