Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

North Korea ने नई तकनीक से लैस मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का किया परीक्षण

August 28, 2024

North Korea ने नई तकनीक से लैस मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का किया परीक्षण

सियोल : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने एक नई तकनीक से युक्त 240 मिमी मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर के परीक्षण में हिस्सा लिया। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह नया आर्टिलरी सिस्टम रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उपयोग करने के लिए दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, किम ने मंगलवार को मल्टीपल रॉकेट लॉन्च सिस्टम (एमआरएलएस) के परीक्षण में भाग लिया।

मिली जानकारी के अनुसार हथियार सियोल और उसके आस-पास के इलाकों में टारगेट रेंज में रख सकता है। फरवरी में, उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसने एक नया रॉकेट लॉन्चर विकसित किया है। जो सटीकता और रेंज के मामले में उसकी हथियार क्षमताओं को बढ़ा सकता है। मई में उत्तर कोरिया की तरफ से कहा गया कि वह 2024 और 2026 के बीच कोरियन पीपुल्स आर्मी यूनिट में हथियार प्रणाली तैनात करेगा पर्यवेक्षकों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर कोरिया यूक्रेन के साथ युद्ध में उपयोग के लिए रूस को रॉकेट लांचर की आपूर्ति करने के प्रयास में रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण कर रहा है।

कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल यूनिफिकेशन के एक वरिष्ठ शोधकर्ता साथी हांग मिन ने कहा कि परीक्षण का उद्देश्य 1980 के दशक में निर्मित उत्तर कोरिया के पुराने 240 मिमी एमआरएलएस में सुधार करना है। उन्होंने यह भी संभावना जताई कि यह परीक्षण दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास की प्रतिक्रिया का एक रूप हो सकता है।

यह परीक्षण तब हुआ जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका अपना वार्षकि ग्रीष्मकालीन उलची फ्रीडम शील्ड अभ्यास आयोजित कर रहे हैं, जो गुरुवार को समाप्त होने वाला है। उत्तर कोरिया लंबे समय से मित्र राष्ट्रों के संयुक्त अभ्यासों की उसके खिलाफ आक्रमण की तैयारी के रूप में निंदा करता रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें