Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

युद्ध की तैयारी को और पुख्ता करें उत्तर कोरियाई सेना : Kim Jong-un

February 7, 2023

युद्ध की तैयारी को और पुख्ता करें उत्तर कोरियाई सेना : Kim Jong-un

सियोलः उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी सेना को युद्ध अभ्यास का विस्तार करने और जंग की तैयारियों को मजबूत करने का आदेश दिया है। इसे उत्तर कोरिया के बढ़ते मिसाइल एवं हथियार परीक्षण कार्यक्रम से कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव के बीच प्योंगयांग द्वारा शक्ति प्रदर्शन की एक और कवायद के रूप में देखा जा रहा है। दक्षिण कोरिया की आधिकारिक न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि किम ने सोमवार को सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के केंद्रीय सैन्य आयोग की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान, उन्होंने सशस्त बलों को रक्षा विकास के क्षेत्र में एक नए चरण की शुरुआत करने के लिए ‘जीत दिलाने वाले हैरतअंगेज कारनामे’ दिखाने और ‘अतुलनीय सैन्य शक्ति’ का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एजेंसी के मुताबिक, बैठक में शामिल आयोग के सदस्यों ने सेना में ‘महान बदलाव’ लाने पर केंद्रित विभिन्न कार्यों पर चर्चा की, जिसमें ‘युद्ध और लड़ाकू अभियानों के अभ्यास का लगातार विस्तार करना’ तथा ‘युद्ध संबंधी तैयारियों को और अधिक पुख्ता करना’ शामिल है। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब उत्तर कोरिया द्वारा बुधवार को कोरियन पीपुल्स आर्मी के 75वें स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी प्योंगयांग में भव्य सैन्य परेड निकाले जाने के संकेत मिल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें