Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग अपने दुश्मन देश पर भड़के कहा देश खत्म कर दूंगा

April 11, 2024

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग अपने दुश्मन देश पर भड़के कहा देश खत्म कर दूंगा

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को दुनिया उनके फैसलों और अजीबोगरीब बयानों के लिए जानती है। किम कब क्या कहने वाले हैं, किम कब क्या कहने वाले हैं इस बारे में अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। किम अपनी मिसाइलों के परीक्षण को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइल का भी परीक्षण किया था। किम लगातार अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाने ले लगे हैं लेकिन अब किम जोंग ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से दुनिया के तमाम देशों की टेंशन बढ़ गई है।

दक्षिण कोरिया है सबसे बड़ दुश्मन

दरअसल, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने पड़ोसी दक्षिण कोरिया को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं। माना जाता है कि उत्तर कोरिया की सैन्य तैयारी के केंद्र में दक्षिण कोरिया ही है, या इसे ऐसे भी कहा जा सकता है कि दक्षिण कोरिया को काउंटर करने के लिए किम अपने हथियारों के जखीरे में इजाफा करते जा रहे है।

युद्ध के लिए तैयार रहना होगा

केसीएनए समाचार एजेंसी के मुताबिक उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन बुधवार को देश के मुख्य सैन्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान किम जोंग उन ने कहा कि देश के आसपास सबकुछ ठीक नहीं है और इसका मतलब है कि हमें अब युद्ध के लिए पहले से कहीं अधिक तैयार रहना होगा। किम जोंग मुख्य सैन्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करते हुए कहा कि उनके देश के आसपास अस्थिर भू-राजनीतिक स्थितियों का मतलब है कि अब समय युद्ध का है और इसके लिए तैयार रहना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें