इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका में डॉलर नोटों को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब नए कागजी नोटों पर अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति Donald Trump के हस्ताक्षर छापे जाएंगे। यह अमेरिकी इतिहास में पहली बार होगा, जब कोई वर्तमान राष्ट्रपति इस तरह सीधे मुद्रा पर शामिल होगा।
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने गुरुवार को इस फैसले की घोषणा की। यह बदलाव देश की आजादी के 250 साल पूरे होने के मौके पर किया जा रहा है। अब तक करीब 165 साल पुरानी परंपरा चली आ रही थी, जिसमें नोटों पर सिर्फ ट्रेजरी सचिव और ‘ट्रेजरर ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स’ के हस्ताक्षर होते थे। लेकिन अब इस परंपरा को बदलते हुए ट्रेजरर के सिग्नेचर को हटा दिया जाएगा।
ट्रेजरी के मुताबिक, जून महीने से 100 डॉलर के नए नोट छापने शुरू हो जाएंगे। इन नोटों पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ-साथ अमेरिका के वित्त मंत्री Scott Bessent के हस्ताक्षर भी होंगे। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य मूल्यवर्ग के नोट भी इसी नए डिजाइन के साथ जारी किए जाएंगे।
वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। डॉलर पर राष्ट्रपति का हस्ताक्षर होना देश की उपलब्धियों को यादगार बनाने का एक खास तरीका है। इसी के साथ अमेरिका अपनी आजादी के 250 साल पूरे होने पर एक विशेष सोने का स्मारक सिक्का भी जारी करेगा। यह 24 कैरेट गोल्ड से बना होगा। इस सिक्के में ट्रंप को ‘रिजॉल्यूट डेस्क’ पर झुके हुए और मुट्ठी भींचे हुए दिखाया गया है। इस डिजाइन को अमेरिका की फाइन आर्ट्स कमीशन से मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि, सामान्य चलन वाली मुद्रा पर किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर छापने की अनुमति नहीं होती है। लेकिन सरकार इस सिक्के को एक स्मारक (कमेमोरेटिव) के रूप में पेश कर रही है, इसलिए इसमें यह छूट दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...