Site icon Dainik Savera Times

चीन के साथ पारस्परिक वीज़ा छूट वाले देशों की संख्या बढ़कर 23 हुई

अब तक, पांच महाद्वीपों को कवर करते हुए, चीन के साथ पारस्परिक वीज़ा छूट वाले देशों की संख्या 23 हो गई है। पारस्परिक वीज़ा छूट का आनंद लेने वाले देशों के नागरिक वैध पासपोर्ट या अंतरराष्ट्रीय यात्रा दस्तावेज़ के साथ 30 दिनों तक बिना वीज़ा के दूसरे देश में रह सकते हैं।

वास्तव में, चीन ने वर्तमान में 157 देशों के साथ विभिन्न पासपोर्ट प्रकारों के लिए पारस्परिक वीज़ा छूट समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, और 44 देशों के साथ सरलीकृत वीज़ा प्रक्रियाओं के लिए समझौते पर पहुंच गया है। इसके अलावा, 60 से अधिक देश और क्षेत्र चीनी नागरिकों को वीज़ा-मुक्त या आगमन पर वीज़ा की सुविधा प्रदान करते हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय के संबंधित अधिकारी ने कहा कि चीन सक्रिय रूप से बाहरी दुनिया के लिए उच्च-स्तरीय खुलेपन को बढ़ावा दे रहा है। चीन दुनिया भर के दोस्तों का चीन में यात्रा करने, व्यापार करने, निवेश करने और अध्ययन करने के लिए स्वागत करता है, और चीनी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए और अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version