Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

2023 में चीन में उच्च शिक्षा प्राप्तकर्ताओं की संख्या 4.7 करोड़ के पार

March 2, 2024

2023 में चीन में उच्च शिक्षा प्राप्तकर्ताओं की संख्या 4.7 करोड़ के पार

चीनी शिक्षा मंत्रालय ने 1 मार्च को एक प्रेस सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें साल 2023 में चीन के शिक्षा क्षेत्र के विकास की मूल जानकारी प्रस्तुत की गई। 

बताया गया है कि साल 2023 में चीन में विभिन्न प्रारूपों की उच्च शिक्षा को प्राप्त करने वालों की संख्या 4 करोड़ 76 लाख 31 हजार 900 तक जा पहुंची, जो साल 2022 से 10 लाख 81 हजार 100 अधिक थी, यानी 2.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

साल 2023 में, चीन में सामान्य और व्यावसायिक ग्रेजुएट और स्नातकोत्तर के संयुक्त प्रवेशों की कुल संख्या 1 करोड़ 4 लाख 22 हजार 200 थी, जो साल 2022 की तुलना में 2.73 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पूरे देश में कुल 13 लाख 1 हजार 700 पोस्ट ग्रेजुएट छात्र प्राप्त किए गए, जो साल 2022 की तुलना में 4.76 प्रतिशत की वृद्धि हुई। साल 2023 में देश में कुल 3,074 कॉलेज और विश्वविद्यालय थे, जो वर्ष 2022 की तुलना में 61 अधिक थे। उच्च शिक्षालयों में कार्यरत शिक्षकों की संख्या 20 लाख 74 हजार 900 थी, जो साल 2022 की तुलना में 97 हजार 100 अधिक थी, जो कि 4.91 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 

यह भी बताया गया है कि साल 2023 में चीन की उच्च शिक्षालयों में प्रवेश दर 60.2 प्रतिशत थी, जो साल 2022 की तुलना में 0.6 प्रतिशत बढ़ी है, और चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना के लक्ष्य को पूर्वानुमानित किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें