Site icon Dainik Savera Times

पहली तिमाही में चीन में नये विदेशी उद्यमों की संख्या में बढ़त

China rises in first quarter

China rises in first quarter

Foreign Enterprises : हाल ही में चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने पहली तिमाही में विदेशी पूंजी के प्रयोग के आंकड़े जारी किये। इस साल के पहले तीन महीनों में देश में 12603 नये विदेशी पूंजी वाले उद्यम स्थापित हुए, जिसकी वृद्धि दर साल दर साल 4.3 प्रतिशत बढ़ी। विदेशी पूंजी के वास्तविक प्रयोग की रकम में 2 खरब 69 अरब 23 करोड़ युवान की कमी आयी, जो पिछले साल की समान अवधि से 10.8 प्रतिशत घट गयी। लेकिन जनवरी-फरवरी की तुलना में गिरावट का पैमाना 9.6 प्रतिशत कम हुआ। इस मार्च में वास्तविक प्रयुक्त विदेशी पूंजी की रकम साल दर साल 13.2 प्रतिशत बढ़ी।

चीनी रनमिन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वांग श्याओसुंग ने बताया कि अनिश्चित अंतर्राष्ट्रीय वातावरण में गिरावट में कमी आसान नहीं है। उल्लेखनीय बात है कि इस मार्च में एफडीआई की वृद्धि से चीन में विदेशी पूंजी के आकर्षण का अच्छा रूझान नज़र आ रहा है।
आकर्षित विदेशी पूंजी के ढांचे से देखा जाए तो ऊच्च स्तरीय विनिर्माण उद्योग और हाई टेक विनिर्माण उद्योग में अधिक विदेशी पूंजी आ रही है। इसके साथ विदेशी पूंजी के स्रोत अधिक विविध हो रहे हैं। चीन में आसियान और यूरोपीय संघ का निवेश अलग-अलग तौर पर 56.2 प्रतिशत और 11.7 प्रतिशत बढ़ा।

ध्यान रहे इधर कुछ सालों से चीन में विदेशी उद्यमियों के प्रत्यक्ष निवेश की लाभ दर करीब 9 प्रतिशत है, जो विश्व में सबसे अधिक है। निरंतर सुधर रहा वाणिज्यिक वातावरण विदेशी पूंजी के लिए मजबूत आकर्षित शक्ति है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version