Site icon Dainik Savera Times

चीन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालयों की संख्या बढ़कर 1,890 हुई

number of science technology museums China increased to 1,890

number of science technology museums China increased to 1,890

चीनी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी 2024 के राष्ट्रीय विज्ञान प्रचार आंकड़ों के अनुसार, चीन में विज्ञान प्रचार स्थलों और अन्य बुनियादी संस्थापनों के विस्तार एवं उन्नयन की दिशा में लगातार सुधार हो रहा है। वर्ष 2024 में देशभर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालयों की संख्या बढ़कर 1,890 तक पहुंच गई, जो 2023 की तुलना में 111 अधिक है। साथ ही, इन संग्रहालयों के प्रदर्शनी क्षेत्र में 4.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, विज्ञान के प्रचार-प्रसार हेतु राष्ट्रीय निधि में भी सतत वृद्धि देखी गई है। वर्ष 2024 में इस उद्देश्य के लिए कुल निधि 22 अरब 22 करोड़ युआन तक पहुँच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.32 प्रतिशत अधिक है।

इसके साथ ही, विज्ञान के प्रचार-प्रसार में संलग्न कर्मियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उनकी सक्रिय भागीदारी से विशेषीकृत विज्ञान प्रचार गतिविधियों के माध्यम से अधिकाधिक लोग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version