Site icon Dainik Savera Times

चीनी कंपनियों में वैध आविष्कार पेटेंट की संख्या 29 लाख से अधिक

74 हजार पीसीटी अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट आवेदन को स्वीकार किया गया। चीनी आवेदकों ने हेग में 1,814 अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन आवेदन प्रस्तुत किए। वर्ष 2023 के अंत तक चीन में आविष्कार पेटेंट की प्रभावी संख्या 49 लाख 91 हजार है। वहीं, वर्ष 2023 में 43 लाख 83 हजार ट्रेडमार्क पंजीकृत किए गए।

वर्ष 2023 के अंत तक चीन में वैध ट्रेडमार्क पंजीकरण की संख्या 4 करोड़ 61 लाख 46 हजार है। वर्ष 2023 में 13 भौगोलिक संकेत उत्पादों को मंजूरी दी गई। वर्ष 2023 के अंत तक चीन ने कुल 2,508 भौगोलिक संकेत उत्पादों को मंजूरी दी है। इन उत्पादों का वार्षिक उत्पादन मूल्य 8 खरब युआन से अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version