Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत ने कनाडाई आयोग के ‘आक्षेपों’ को किया खारिज

January 29, 2025

भारत ने कनाडाई आयोग के ‘आक्षेपों’ को किया खारिज

Objections of Canadian Commission : भारत ने मंगलवार रात कनाडा के एक आयोग की रिपोर्ट में उसके खिलाफ लगाए गए ‘‘आक्षेपों’’ को दृढ़ता से खारिज कर दिया। आयोग ने इन आरोपों की जांच की थी कि कुछ विदेशी सरकारें कनाडा के चुनावों में हस्तक्षेप कर रही हैं।

विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह भारत पर रिपोर्ट के ‘आक्षेपों’ को खारिज करता है। उसने कहा कि बल्कि कनाडा भारत के आंतरिक मामलों में ‘लगातार हस्तक्षेप’ कर रहा है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमने कथित हस्तक्षेप संबंधी गतिविधियों के बारे में एक रिपोर्ट देखी है। बल्कि कनाडा लगातार भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है।’’ कनाडा की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आयोग ने चीन, रूस और अन्य के खिलाफ चुनावों में हस्तक्षेप के आरोपों की जांच की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें