Site icon Dainik Savera Times

तूफान ‘हाइकुई’ के मद्देनजर ताइवान में कार्यालय, परिवहन सेवा और स्कूल बंद

ताइवान में तूफान ‘हाइकुई’ को देखते हुए रविवार को कार्यालय, स्कूल, खुले में होने वाले कार्यक्रमों, हवाई यातायात, रेल परिवहन और नौका सेवाओं को बंद किया गया है। अधिकारियों ने कामगारों से घर पर रहने की अपील की है। तूफान ‘हाइकुई’ के असर से ताइवान के कई इलाकों में भारी बारिश हुई और तेज हवा चल रही है। इसके अलावा हांगकांग और मकाओ के लिए हवाई सेवाओं के साथ-साथ दर्जनों घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं। द्वीप के मौसम विज्ञन ब्यूरो के अनुसार तूफान के असर से अधिकतम 137 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। ‘हाइकुई’ ताइवान को पार करने के बाद चीन की ओर आगे बढ़ेगा और ऐसे में चीन के गुआंग्डोंग प्रांत के शहर शान्ताउ के अधिकारियों ने अपने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version