Site icon Dainik Savera Times

“चीन (शिनच्यांग) मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्र” का आधिकारिक अनावरण

1 नवंबर की सुबह, चीन (शिनच्यांग) मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्र का अनावरण समारोह शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरुमछी में आयोजित किया गया, जो शिनच्यांग मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्र के निर्माण की पूर्ण शुरुआत का प्रतीक था।
यह उत्तर-पश्चिम चीन के सीमा क्षेत्र में पहला मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्र है, जिसका कार्यान्वयन क्षेत्रफल 179.66 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें उरुमछी में 134.6 वर्ग किलोमीटर, काशगर में 28.48 वर्ग किलोमीटर और होर्गोस में 16.58 वर्ग किलोमीटर शामिल है।
बताया गया है कि भविष्य में शिनच्यांग उच्च मानकों और उच्च गुणवत्ता वाले मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्र का निर्माण करेगा, ताकि शिनच्यांग को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोहरे चक्र में एकीकृत करने, “बेल्ट एंड रोड” पहल के मुख्य क्षेत्र के निर्माण में मदद करने, एशिया-यूरोप गोल्डन चैनल और देश के पश्चिम की ओर खुलने का ब्रिजहेड बनाने में मदद करने में सकारात्मक योगदान दिया जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version