Site icon Dainik Savera Times

जापान में वृद्ध ने हाई स्कूल के छात्र को चाकू मारा

टोक्यों : जापान की राजधानी टोक्यो में बुधवार सुबह 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने जूनियर हाई के एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। क्योदो समाचार एजेंसी ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह घटना टोक्यो के ओटा वार्ड में हुई। छात्र को अस्पताल ले जाया गया और उसकी चोटों को जीवन के लिए खतरा नहीं माना गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने जापान रेलवे कामता स्टेशन के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 400 मीटर (1,300 फीट) की दूरी पर कथित हमले के स्थान पर उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पास में खून से सना चाकू मिला है।

जापानी ब्रॉडकास्टर एनएचके के मुताबिक 61 वर्षीय व्यक्ति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही थी, लेकिन अभी तक कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

Exit mobile version