Site icon Dainik Savera Times

1 अगस्त को चीनी टीम ने छंगतू यूनिवर्सियाड में 10 स्वर्ण पदक जीते

1 अगस्त को चीनी टीम ने छंगतू यूनिवर्सियाड में कुल 10 स्वर्ण पदक जीते। 27 स्वर्ण, 9 रजत और 10 कांस्य के साथ, चीन स्वर्ण पदक सूची में शीर्ष पर बना हुआ है।
उस दिन कुल 21 स्वर्ण पदक जीते गए, जिनमें से 6 निशानेबाजी से आए। चीनी शूटिंग टीम ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य जीते। जिम्नास्टिक, ट्रैक और फील्ड और तैराकी प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। चीनी ट्रैक और फील्ड टीम ने “अच्छी शुरुआत” हासिल की और उस दिन दो स्वर्ण पदक जीते। चीनी टीम ने ताइक्वांडो में भी दो स्वर्ण पदक जीते। 2 तारीख को, तलवारबाजी शुरू होगी और शूटिंग समाप्त होगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version