Site icon Dainik Savera Times

वसंत त्योहार के दौरान हर दिन औसतन 4 लाख से अधिक लोगों ने China में प्रवेश किया और बाहर गए

चीन के राष्ट्रीय आप्रवासन प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार 28 जनवरी तक, वसंत महोत्सव के दौरान कुल 28.77 लाख लोग देश से बाहर गए या भीतर आए, यह संख्या प्रति दिन औसतन 4 लाख 10 हज़ार है। पिछले साल वसंत महोत्सव(31 जनवरी – 6 फरवरी, 2022) की इसी अवधि की तुलना में इसमें 120.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

उनमें से, 14.34 लाख लोगों ने देश में प्रवेश किया, पिछले साल वसंत महोत्सव की इसी अवधि में 123.2 फीसदी की वृद्धि; 14.43 लाख लोग देश से बाहर गए, पिछले साल वसंत महोत्सव की इसी अवधि की तुलना में 117.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान 1 लाख 36 हज़ार प्रवेश-निकास वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें पिछले वर्ष वसंत महोत्सव के दौरान इसी अवधि की तुलना में 66.1
प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version