Site icon Dainik Savera Times

20 मई को पेइचिंग में तमाम जोड़ों ने कराया विवाह पंजीकरण

इस 20 मई को चीनी चंद्र कैलेंडर के अनुसार चौबीस सौर चक्रों में से “श्याओमान” है और चीनी भाषा में “520” का उच्चारण “वो आई नी (Wo Ai Ni, मुझे तुमसे प्यार है)” जैसा होता है। उस दिन, चीन की राजधानी पेइचिंग में विभिन्न विवाह पंजीकरण एजेंसियों में नवविवाहित पंजीकरणों की संख्या बहुत ज्यादा रही। एक ही दिन में विवाह पंजीकरण के लिए पंजीकृत होने की संख्या 3,231 जोड़ों तक पहुंची, जो वर्ष 2024 का सबसे अधिक पंजीकरण है। 21 मई को पूरे पेइचिंग शहर में विवाह पंजीकरण के लिए 3,000 से अधिक जोड़े पहुंचे।

20 मई को, पूरे पेइचिंग में कुल 2 सामूहिक शादियां, 10 सामूहिक विवाह प्रमाणपत्र प्रस्तुति और 17 अन्य विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। पूरे शहर में, विवाह पंजीकरण कार्यालयों में लूप पर सुरक्षा निर्देशों को प्रसारित करने, अलगाव बाधाओं को स्थापित करने, विशेष कर्मचारियों की व्यवस्था करने और स्वतंत्र विश्राम क्षेत्रों की स्थापना आदि विभिन्न तरीकों से नवविवाहित पंजीकरण स्थल पर व्यवस्था कायम हुई। पेइचिंग नागरिक मामले ब्यूरो ने पूरे शहर की विवाह पंजीकरण एजेंसियों की निगरानी व निरीक्षण के लिए विशेष कर्मचारियों को भेजा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चरम अवधि के दौरान विवाह पंजीकरण कार्य सुरक्षित, स्थिर व व्यवस्थित हो और उच्च गुणवत्ता एवं कुशल सेवाओं वाले विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए नवविवाहितों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। 

20 मई को शाम 4 बजे तक, पेइचिंग में कुल 2,616 विवाह पंजीकृत किए गए। उनमें से, हाइत्येन जिले में विवाह पंजीकरणों की संख्या (351 जोड़े) सबसे अधिक रही।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version