Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका में शॉपिंग सेंटर में गोलीबारी में एक की मौत, तीन घायल

Los Angeles: लॉस एंजिलिस के एक शॉपिंग सेंटर के बाहर मादक पदार्थों की सौदेबाजी के दौरान शनिवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के उप प्रमुख एलन हैमिल्टन ने बताया कि वेस्ट हिल्स में वानोवेन और फालब्रूक के एक पार्किंग क्षेत्र में दोपहर 3:45 पर मादक द्रव्य के सौदे के दौरान विवाद हुआ और कई संदिग्धों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाई।

उन्होंने बताया कि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया, शनिवार शाम को तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और जांचकर्ताओं का मानना ??है कि गोलीबारी में किसी गिरोह के सदस्य शामिल थे। हैमिल्टन ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से दो आग्नेयास्त्र बरामद किए हैं। उन्होंने बताया, “हम मानते हैं कि इस विवाद में शामिल सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

Exit mobile version