Site icon Dainik Savera Times

अमेरिकी नागरिक की हत्या के दोषी एक ईरानी व चार इराकियों को उम्रकैद

बगदाद: इराकी न्यायपालिका ने पिछले साल बगदाद में एक अमेरिकी नागरिक की हत्या के लिए एक ईरानी और चार इराकी नागरिकों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। देश के आंतरिक मंत्रलय ने एक बयान में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले नवंबर में मध्य बगदाद में अपने परिवार के साथ गाड़ी चलाते समय स्टीफन ट्रोल नामक अमेरिकी की सश अपहरणकर्ताओं के एक समूह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

गुरुवार को जारी बयान में कहा गया कि हमलावरों द्वारा अपराध कबूल करने के बाद उन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर मुकदमा चलाया गया।इसमें कहा गया है कि खुफिया टीम अभी भी चार अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।मीडिया रिपोटरें के अनुसार, बगदाद में एक समय अंग्रेजी शिक्षक रहे ट्रोल, यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट से संबद्ध एक राहत संगठन के सदस्य भी थे।बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि इराकी सुरक्षा बल देश की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने और देश में रहने वाले सभी राष्ट्रीयताओं के नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने को प्रतिबद्ध हैं।

 

Exit mobile version