Site icon Dainik Savera Times

अमेरिकी ओकलैंड में गोलीबारी में एक की मौत, दूसरा घायल

सैन फ्रांसिस्को: अमेरिकी में कैलिफोर्निया के पूर्वी ओकलैंड में मंगलवार रात गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ओकलैंड निवासी एक व्यक्ति की अस्पताल में चोटों के कारण मौत हो गई। परिजनों की सूचना मिलने तक उसकी पहचान गुप्त रखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि ओकलैंड का एक अन्य निवासी, जिसके बारे में माना जाता है कि वह गोलीबारी में शामिल था, गोली लगने से घायल होकर अस्पताल पहुंचा। बुधवार सुबह तक उनकी हालत स्थिर थी। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग की मानव वध इकाई गोलीबारी की जांच कर रही है।

Exit mobile version