Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका के एल पासो शहर में शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत

एल पासो: अमेरिका के टेक्सास राज्य के एल पासो शहर में बुधवार को एक शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एल पासो पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना के कुछ घंटे बाद दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि गोलीबारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।अंतरिम पुलिस प्रमुख पीटर पैकिलास ने कहा कि घटना सिएलो विस्टा मॉल में हुई। जांच पूरी होने तक मॉल को बंद कर दिया गया है।

Exit mobile version