Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंका में बाढ़ से एक लाख 34 हजार लोग प्रभावित, कोलंबो में सभी स्कूल किए गए बंद 

October 14, 2024

श्रीलंका में बाढ़ से एक लाख 34 हजार लोग प्रभावित, कोलंबो में सभी स्कूल किए गए बंद 

कोलंबो: श्रीलंका में भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में बाढ़ आ गई, तथा सोमवार को राजधानी कोलंबो और उपनगरीय क्षेत्रों में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, सप्ताहांत में हुई भारी बारिश ने देश के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है और यहां घर, खेत तथा सड़कें जलमग्न हो गई हैं। बाढ़ में तीन लोग डूब गए हैं, जबकि करीब एक लाख 34 हजार लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

केंद्र ने कहा कि बारिश और बाढ़ से 240 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा करीब सात हजार लोगों को वहां से निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर कुछ इलाकों में बिजली आपूíत बंद कर दी है। पीड़ितों को बचाने और भोजन एवं अन्य आवशय़क सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नौसेना तथा सेना के जवान तैनात हैं।

स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने कोलंबो के उपनगरीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति दिखाई। कुछ इलाकों में पानी घरों और दुकानों की छतों तक पहुंच गया। श्रीलंका में मई से ही मॉनसून की बारिश के कारण स्थिति खराब है। जून में यहां बाढ़ आ जाने और भूस्खलन के कारण 16 लोगों की मौत हो गई थी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें