Site icon Dainik Savera Times

US Grocery Store Shooting: अमेरिका के अर्कान्सस में गोलीबारी में एक और व्यक्ति की मौत, कुल 14 लोग घायल

लिटिल रॉक : अमेरिका के अर्कान्सस राज्य में एक दुकान में हुई गोलीबारी के एक दिन बाद एक और व्यक्ति की मौत हो गई है जिससे इस घटना में मारे गए लोगों की संख्या चार हो गयी है। अर्कान्सास राज्य पुलिस ने एक बयान में बताया कि चौथे व्यक्ति की शनिवार शाम को मौत हुई। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को हुई गोलीबारी की इस घटना में कुल 14 लोग घायल हो गए जिनमें 11 आम नागरिक, दो कानून प्रवर्तन अधिकारी और संदिग्ध हमलावर शामिल है। पुलिस के बयान में कहा गया है, ‘‘गोलीबारी में मारे गए सभी लोग आम नागरिक थे। गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे फोर्डिस में किराने की दुकान ‘मैड बुचर’ में हुई। फोर्डिस लिटिल रॉक से 104 किलोमीटर दक्षिण में है।

Exit mobile version