Site icon Dainik Savera Times

Karachi में हुए आतंकवादी हमले में एक अधिकारी की मौत, एक सुरक्षा गार्ड गंभीर घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में हुए एक आतंकवादी हमले में आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के एक अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सीटीडी के उप महानिरीक्षक आसिफ एजाज शेख ने रविवार को प्रेस को बताया कि सीटीडी का एक वरिष्ठ अधिकारी कराची के करीमाबाद इलाके में अपने दोस्त से मिलने गया था, इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दी।

इस हमले में वह और एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि नजदीकी अस्पताल ले जाते समय घायल अधिकारी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गोलियां चलाने के बाद हमलावर तुरंत ही घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि यह सीटीडी कर्मयिों पर लक्षित हमला था और हमलावरों ने उन पर गोलियां तब चलाई जब वो बुलेटप्रूफ वाहन से बाहर आ गए थे।

Exit mobile version