Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडोनेशिया में भूस्खलन से एक महिला की मौत, नौ लापता

March 25, 2024

इंडोनेशिया में भूस्खलन से एक महिला की मौत, नौ लापता

जकार्ता: इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत के एक गांव में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन होने से एक महिला की मौत हो गई और अन्य नौ लोग लापता हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पश्चिम बांडुंग के कार्यवाहक राज्य प्रतिनिधि अर्सन लतीफ ने आज कहा कि रविवार को सिबेंडा गांव में लगभग दो घंटे तक मूसलाधार बारिश होने से भूस्खलन हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गयी और नौ ग्रामीणों के मलबे में दबने की आशंका जतायी गयी है। इस आपदा में कई घर नष्ट हो गये और करीब 400 लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें