Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतरिक्ष से शून्य दूरी’ शीर्षक ऑनलाइन इंटरैक्टिव कक्षा आयोजित

November 2, 2023

अंतरिक्ष से शून्य दूरी’ शीर्षक ऑनलाइन इंटरैक्टिव कक्षा आयोजित

बीजिंग: चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-16 के अंतरिक्ष यात्री 31 अक्टूबर को पृथ्वी पर वापस लौट आए। इस मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप के अधीनस्थ एशिया-अफ्रीका केंद्र ने म्यांमार शिक्षा मंत्रालय, म्यांमार राष्ट्रीय टीवी और चीनी विज्ञान-प्रौद्योगिकी संग्रहालय के साथ मिलकर म्यांमार के छात्रों को ‘अंतरिक्ष से शून्य दूरी’ शीर्षक ऑनलाइन इंटरैक्टिव कक्षा दी। इस गतिविधि में पेइहांग विश्वविद्यालय में पढ़ रहे म्यांमार के दो पीएचडी विद्यार्थयिों समेत पांच चीनी और विदेशी अतिथियों ने म्यांमार के मिडिल स्कूली छात्रों के साथ लाइव बातचीत की और उनके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया।

इस दौरान, चीनी और विदेशी मेहमान वीडियो के माध्यम से म्यांमार के मिडिल स्कूल के छात्रों को शनचो-1 अंतरिक्ष यान के भौतिक वापसी केबिन, भौतिक वाईएफ-77 रॉकेट इंजन और लॉन्ग मार्च टूएफ वाहक रॉकेट मॉडल जैसी प्रदर्शति वस्तुओं के लिए ‘क्लाउड टूर’ पर ले गए। उन्होंने चीन के एयरोस्पेस उद्योग की विकास उपलब्धियों का परिचय भी दिया। इस गतिविधि के बाद, म्यांमार की छात्रा मा क्यि शिन लाए खाइन ने म्यांमार के राष्ट्रीय टीवी को दिए इन्टरव्यू में कहा कि चीनी शिक्षकों और विशेषज्ञों से एयरोस्पेस ज्ञान प्राप्त कर वह बहुत खुश है। इस कक्षा से उसे चीन के एयरोस्पेस उद्योग के तेज विकास के बारे में जानकारी मिली। चीन में पढ रहे म्यांमार के विद्यार्थयिों के अध्ययन का अनुभव भी साझा किया गया, इस तरह अंतरिक्ष में उसका सपना और करीब हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें