Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ष 2026 में चीन के“दो  सत्रों” के उद्घाटन का दिन निर्धारित हुआ 

December 27, 2025

वर्ष 2026 में चीन के“दो  सत्रों” के उद्घाटन का दिन निर्धारित हुआ 

इंटरनेशनल डेस्क : 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति की 19वीं बैठक ने 27 दिसंबर की सुबह मतदान द्वारा 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे अधिवेशन के आयोजन का फैसला पारित किया। इस फैसले के अनुसार 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का चौथा अधिवेशन 5 मार्च 2026 को पेइचिंग में उद्घाटित होगा। इसमें सरकारी कार्य रिपोर्ट पर विचार कर उसे पारित करना और आर्थिक विकास की 15वीं पंचवर्षीय योजना के मसौदे पर विचार कर उसे पारित करना आदि मुद्दे शामिल होंगे।

उधर चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की 14वीं राष्ट्रीय समिति ने हाल ही में 45वीं अध्यक्षओं की बैठक कर चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की चौथी बैठक का फैसला पारित किया, जिसमें सुझाव दिया गया कि चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की 14वीं राष्ट्रीय समिति का चौथा अधिवेशन 4 मार्च को पेइचिंग में उद्घाटित होगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें