Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘वो हमारा दोस्त…’, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की कैसे की मदद; ड्रैगन की किसने खोली पोल?

July 8, 2025

‘वो हमारा दोस्त…’, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की कैसे की मदद; ड्रैगन की किसने खोली पोल?

इंटरनेशनल डेस्क: पहलगाम हमले के बाद शुरू हुई जंग में पाकिस्तान की चीन ने हर मोर्चे पर खुलकर मदद की थी। हालांकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर पूरी तरह इनकार कर चुके हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि पाकिस्तान ने तुर्की और चीन से कोई मदद नहीं ली।

अब चीन की ओर से इसको लेकर बड़ा दावा सामने आया है। चीन ने इशारों-इशारों में कहा है कि पाकिस्तान की मदद की गई थी। इससे पहले इंडियन आर्मी के डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने बड़ा दावा किया था।

उन्होंने कहा था कि चीन ने न केवल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को सक्रिय सैन्य सहयोग उपलब्ध करवाया था, बल्कि विभिन्न हथियार प्रणालियों के परीक्षण के लिए एक लाइव लैब को भी तैयार किया गया था।

चीनी प्रवक्ता ने दी सफाई

अब मामले में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग की प्रतिक्रिया सामने आई है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक जनरल की टिप्पणी पर निंग ने कहा कि मुझे उनके बयान की जानकारी नहीं है। चीन और पाकिस्तान अच्छे पड़ोसी हैं, जिनके बीच पारंपरिक मित्रता है।

भारत को लेकर क्या कहा?

दोनों देशों के बीच सुरक्षा और रक्षा सहयोग आमतौर पर किया जाता है। किसी तीसरे पक्ष को टारगेट करना उनका मकसद नहीं है। यही नहीं, भारत और चीन के संबंध भी लगातार सुधार और विकास की तरफ जा रहे हैं। नई दिल्ली और बीजिंग एक-दूसरे के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं।

राफेल को लेकर दिया बयान

रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस निर्मित राफेल के बारे में दुनियाभर में संदेह फैलाने के मामले में भी उन्होंने किसी तरह की बात की जानकारी से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि आपने जो पूछा, मुझे उसकी जानकारी नहीं है।

बता दें कि पिछले सप्ताह राजधानी दिल्ली में राहुल आर सिंह ने पाकिस्तान को चीन का मुखौटा कहा था। सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान चीन का सदाबहार मित्र है, जिसको वह हरसंभव मदद देता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें