
इंटरनेशनल डेस्क: भारत के साथ संघर्ष के दौरान भले ही पाकिस्तान 3 राफेल विमानों को मार गिराने का दावा करता हो, लेकिन अब दुश्मन के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। पहलगाम हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही राफेल लगातार चर्चाओं में था।
पाकिस्तानी दावों के बाद भारत ने स्वीकार किया था कि उसके कुछ विमान गिरे हैं। इसका खुलासा नहीं किया गया था कि ये विमान कौन से हैं? कितने विमान गिरे हैं, कैसे गिरे हैं, इसको लेकर भी कुछ नहीं बताया गया था?
अब फ्रांसीसी वायुसेना प्रमुख जनरल जेरोम बेलांगर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के दौरान भारत के 3 विमान गिरे थे। इनमें एक राफेल, मिराज 2000 और Su-30MKI शामिल हैं।
“French air force chief Gen. Jérôme Bellanger said that he’s seen evidence pointing to just 3 Indian losses — a Rafale, a Russian-made Sukhoi and a Mirage 2000, which is an earlier generation French-made jet.”https://t.co/2wRCOLtuFL
— shivambanga (@shivambanga) July 6, 2025
इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि उसने J-10C फाइटर जेट से PL-15E एयर टू एयर मिसाइल लॉन्च की, जिसने भारतीय विमानों को टारगेट किया। हालांकि कोई भी सबूत उसने नहीं दिया है।
अब बेलांगर ने दावा किया है कि राफेल भारत ने जरूर खोया है, लेकिन इसके गिरने के पीछे जंग या पाकिस्तानी हमला कारण नहीं है। सिर्फ तकनीकी कारणों के चलते भारत को नुकसान उठाना पड़ा है। फ्रांस अभी तक 8 देशों को राफेल बेच चुका है, लेकिन कहीं से भी नुकसान की खबर नहीं आई है।
इससे पहले CNN ने भी एक अज्ञात फ्रांसीसी अधिकारी के हवाले से कहा था कि पाकिस्तान के साथ जंग में भारत को एक राफेल को नुकसान हुआ है। हालांकि ये विमान कैसे गिरा, इसका ब्योरा जुटा रहे हैं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय एक्शन में पाकिस्तान के 2 मिराज III/V, 3 JF-17 थंडर, 1 F-16 ब्लॉक 52 और एक C-130 हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट तबाह कर दिया गया था।
भारत के S-400 का भी दम दिखा था, इस एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी सर्विलांस एयरक्राफ्ट Saab Erieye AEW&CS को आसमान में ही ध्वस्त कर दिया था। इसके अलावा पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह हो गए थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...