Site icon Dainik Savera Times

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन; भारतीय सेना ने दिया मुंह तोड़ जवाब, अब सेना ने कही ये बात

India-Pak Ceasefire: जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, पुंछ में LoC पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन का मामला सामने आया है। पाकिस्तानी सेना की ओर से पुंछ के कृष्णा घाटी में 10 से 15 मिनट तक फायरिंग की गई है। पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के बॉर्डर पर गोलीबारी की गई है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान को उसी की भाषा मुंह तोड़ जवाब देते हुए कार्रवाई की है। फिलहाल नियंत्रण रेखा पर सेना हाई अलर्ट पर है।

सेना ने सोमवार को 3 आतंकवादियों को मार गिराया था
पाकिस्तानी सेना की ओर से यह सीजफायर का उल्लंघन ऐसे समय में किया गया है जब भारत का ऑपरेशन सिंदूर जारी है। एक दिन पहले यानी सोमवार को सेना के जवानों ने कुलगाम इलाके में मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। सुरक्षाबलों के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों को मार गिराया। इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका बताई गई है। इसलिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

 सेना ने मीडिया रिपोर्ट्स को किया खारिज

Exit mobile version