Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

नव वर्ष में “चीन के अवसर”

December 13, 2025

नव वर्ष में “चीन के अवसर”

“वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बढ़ते माहौल में, चीन द्वारा अर्थव्यवस्था के लिए किए गए अधिक सक्रिय और विवेकपूर्ण नीतिगत समायोजन से उसकी अपनी आर्थिक वृद्धि में योगदान मिलेगा और विश्व अर्थव्यवस्था के लिए प्रभावी मांग उत्पन्न होगी।” यूएस-चाइना कोष के कार्यकारी अध्यक्ष जॉन मिलर-व्हाइट ने 10 से 11 दिसंबर तक, चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित सीपीसी केंद्रीय समिति के केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन के संबंध में सीएमजी संवाददाता को दिए रिव्यू में अपने यह विचार साझा किया।

वर्तमान में, बढ़ते व्यापार संरक्षणवाद और लगातार भू-राजनीतिक संघर्षों के बीच, दुनिया को विकास की प्रेरित शक्ति की सख्त जरूरत है। चीन लंबे समय से वैश्विक आर्थिक विकास का “स्टेबलाइजर” रहा है। विशेष रूप से, इस वर्ष चीनी अर्थव्यवस्था ने दबावों का सामना किया है और इसके कुल आर्थिक उत्पादन के लगभग 1400 खरब युआन तक पहुंचने की उम्मीद है, जो इसकी मजबूत लचीलापन को दर्शाता है। हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक सहित कई संस्थानों ने चीन के आर्थिक विकास के अपने पूर्वानुमानों को बढ़ाया है। दुनिया को अगले वर्ष के लिए चीन की आर्थिक योजनाओं से विश्वास और अवसर मिलने की उम्मीद है।

सार्वजनिक रूप से जारी जानकारी के अनुसार, इस केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन ने नई परिस्थितियों में आर्थिक कार्यों के लिए “पांच अनिवार्यताओं” को रेखांकित किया, यह स्पष्ट किया कि अगले वर्ष के आर्थिक कार्यों में “स्थिरता बनाए रखते हुए और गुणवत्ता एवं दक्षता में सुधार करते हुए प्रगति की तलाश के सिद्धांत का पालन करना अनिवार्य है”, “अधिक सक्रिय राजकोषीय नीति” और “मध्यम रूप से लचीली मौद्रिक नीति” को लागू करना जारी रखना होगा, और “आठ प्रमुख कार्यों” को निर्धारित किया, जो एक स्पष्ट लक्ष्य-उन्मुख और समस्या-उन्मुख दृष्टिकोण को दर्शाता है। विशेषज्ञों के विचार में इस सम्मेलन ने विश्व को एक सकारात्मक संकेत दिया और वैश्विक निवेशकों को आश्वस्त किया।

आठ प्रमुख कार्यों में से, “घरेलू मांग को मुख्य चालक मानते हुए एक मजबूत घरेलू बाजार का निर्माण करना” सर्वोपरि है। चीन का विशाल बाजार विश्व के लिए अपार अवसर प्रस्तुत करता है। वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर, चीन विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार, सबसे बड़ा ऑनलाइन खुदरा बाजार और दूसरा सबसे बड़ा आयात बाजार है। वर्तमान में, चीन की घरेलू उपभोग दर अभी भी विकसित देशों से पीछे है, और सेवा उपभोग में वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं। इस सम्मेलन में किए गए श्रृंखलाबद्ध उपायों का उद्देश्य न केवल निवासियों की आय में वृद्धि जैसे घरेलू मांग के विस्तार के आधार को मजबूत करना है, बल्कि घरेलू मांग की क्षमता को उजागर करने के लिए आपूर्ति और मांग दोनों पर ध्यान केंद्रित करना भी है। इन सभी से दुनिया को दुर्लभ “बाजार अवसर” प्राप्त होंगे।

साल 2025 में, चीन का संस्थागत खुलापन लगातार गहराता जा रहा है, जिसमें सेवा क्षेत्र के और अधिक खुलेपन को बढ़ावा देने वाली 155 पायलट परियोजनाएं और 76 देशों के साथ एकतरफा वीज़ा-मुक्त या पूर्ण वीज़ा-मुक्त समझौते शामिल हैं। कुछ ही दिनों में, दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत में हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह (एफटीपी) पूरे द्वीप में विशेष सीमा शुल्क अभियान शुरू करने जा रहा है, जो चीन के उच्च स्तरीय खुलेपन में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा।

अगले वर्ष, यानी साल 2026, चीन संस्थागत खुलेपन को निरंतर आगे बढ़ाएगा, सेवा क्षेत्र के स्वायत्त खुलेपन का व्यवस्थित विस्तार करेगा, मुक्त व्यापार क्षेत्रों के लेआउट और दायरे को अनुकूलित करेगा, और हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह के निर्माण को मजबूती से बढ़ावा देगा। इन कदमों से विश्व के लिए “खुले अवसर” का सृजन जारी रहेगा और पारस्परिक लाभ एवं उभय जीत परिणाम प्राप्त होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें