Site icon Dainik Savera Times

 कनाडा और ब्रिटेन के साधारण पासपोर्ट धारकों को चीन में मिलेगा वीजा मुक्त प्रवेश 

canada-britain-visa-free-entry-china

canada-britain-visa-free-entry-china

15 फरवरी को, चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कनाडा और ब्रिटेन के लिए वीजा-मुक्त नीति के संबंध में पत्रकार के सवाल का जवाब दिया। यह पूछे जाने पर कि कुछ समय पहले, जब कनाडा और ब्रिटेन के नेताओं ने चीन का दौरा किया था, तब चीन ने दोनों देशों के लिए एकतरफा वीज़ा-मुक्त नीति लागू करने की घोषणा की थी। इस संबंध में वर्तमान में क्या प्रगति हुई है?

प्रवक्ता ने कहा कि चीन और अन्य देशों के बीच आपसी आदान-प्रदान को और सुविधाजनक बनाने के लिए, चीन ने 17 फरवरी, 2026 से कनाडा और ब्रिटेन के सामान्य पासपोर्ट धारकों के लिए वीज़ा-मुक्त नीति लागू करने का निर्णय लिया है।

इन देशों के सामान्य पासपोर्ट धारक व्यापार, पर्यटन, रिश्तेदारों और मित्रों से मिलने, आदान-प्रदान या पारगमन के लिए 30 दिनों से अधिक समय तक बिना वीज़ा के चीन में प्रवेश कर सकते हैं। यह वीज़ा-मुक्त नीति 31 दिसंबर, 2026 तक प्रभावी रहेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version