Site icon Dainik Savera Times

ओरेगॉन जंगल की आग से पीने के पानी को खतरा

सैन फ्रांसिस्को: अमेरिकी राज्य ओरेगॉन के क्लैकमास काउंटी में बुल रन वाटरशेड में एक जलाशय के पास लगी जंगल की आग के कारण पीने के पानी का खतरा पैदा हो गया है। अमेरिकी वन सेवा के प्रवक्ता हीदर इबसेन के अनुसार, कैंप क्रीक आग शहर के हेडवाटर्स संयत्र से लगभग तीन मील दूर व जलाशय एक के दक्षिण में लगी है। इसके और फैलने पर पेयजल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।

रिपोर्ट के हवाले से अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि शहर में पानी की सप्लाई अब तक सुरक्षित है।बिजली गिरने से जंगल में आग भड़की। शुक्रवार सुबह होने से पहले इसकी सूचना मिली।यूजीन इंटरएजेंसी कोऑर्डनिेशन सेंटर के अनुसार बिजली गिरने से ओरेगॉन में विलमेट राष्ट्रीय वन में कम से कम छह स्थानों पर आग लग गई। इस बीच, ओरेगॉन और कैलिफ़ोर्नयिा राज्यों की सीमा पर स्मिथ रिवर कॉम्प्लेक्स में लगी आग से खतरे में पड़े निवासियों की वहां से निकासी तेज हो गई है।

Exit mobile version